Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हम सब नेताजी के समाजवादी सिद्धांतों और मूल्यों के प्रवर्तक बनेंगे, उनकी दिखाई राह पर चलेंगे : अखिलेश यादव

हम सब नेताजी के समाजवादी सिद्धांतों और मूल्यों के प्रवर्तक बनेंगे, उनकी दिखाई राह पर चलेंगे : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता ​मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें माल्यार्पण करते हुए अखिलेश यादव की आंखे नम हो गईं। वहीं, अब उन्होंने कहा, हम सब नेताजी के समाजवादी सिद्धांतों और मूल्यों के प्रवर्तक बनेंगे और उनकी दिखाई राह पर चलेंगे।

पढ़ें :- संजय सिंह बोले- बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में 441 करोड़ के घोटाले का आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तेजस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, कुछ ‘लोग’ दुनिया में आकर ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो जाते-जाते दुनिया को एक नया मोड़ दे जाते हैं…‘नेता जी’ की पुण्यतिथि पर नव संकल्पों का नव नमन! हम सब नेताजी के समाजवादी सिद्धांतों और मूल्यों के प्रवर्तक बनेंगे; हम सब उनकी दिखाई राह पर चलेंगे; हर शोषित, वंचित, उपेक्षित के लिए एकजुटता का आधार बनेंगे, हम ही उनकी आवाज़ बनेंगे!

पढ़ें :- संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में चल रही है ‘उल्लू बनाओ योजना’, 'आम आदमी को राहत नहीं, बड़े कारोबारियों की मौज'
Advertisement