1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे महात्मा गांधी मानते थे…इंद्रेश कुमार के बयान पर बोले मनोज झा

हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे महात्मा गांधी मानते थे…इंद्रेश कुमार के बयान पर बोले मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि, RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा, राम द्रोही कोई नहीं है। हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे महात्मा गांधी मानते थे। मर्यादा पुरुषोत्म के चरित्र को देखिएगा तो आपको ये 241 वाले (भाजपा) मीलों दूर नजर आएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने अपने बयान में भाजपा को घेरा है। अब इंद्रेश कुमार के बयार पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद ने इंद्रेश कुमार के बयान पर भाजपा को घेरा है।

पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

मनोज झा ने कहा कि, RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा, राम द्रोही कोई नहीं है। हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे महात्मा गांधी मानते थे। मर्यादा पुरुषोत्म के चरित्र को देखिएगा तो आपको ये 241 वाले (भाजपा) मीलों दूर नजर आएंगे।

बता दें कि, इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए ही भाजपा को घेरा था। उन्होंने कहा कि, जो अहंकारी बन गए, भगवान राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को बड़ा झटका लगा और 240 सीटें ही मिलीं। हालांकि, गठबंधन के कारण एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई।

उन्होंने आगे कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। जिस पार्टी ने घमंड किया, उसे पूरी ताकत नहीं दी। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, उन्हें अहंकार आ गया और वह पार्टी 241 पर सिमट गई। उन्हें जो पूर्ण बहुमत मिलना चाहिए था, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, अहंकार की वजह से भगवान ने उन्हें रोक दी।

इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रभु राम का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य और आनंददायक है। जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, उन सबको 234 पर रोक दिया।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...