1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर जुटाए गए चंदे तो नहीं… हेमंत सोरेन का BJP पर निशाना

हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर जुटाए गए चंदे तो नहीं… हेमंत सोरेन का BJP पर निशाना

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल से आए लोग - जिन विधानसभाओं में चुनाव हो रहे हैं, वहाँ चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल से आए लोग – जिन विधानसभाओं में चुनाव हो रहे हैं, वहाँ चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे।

पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

यह भाजपा का नया शिगूफा है, जिसे “व्हिस्पर कैंपेन” कहते हैं। इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर दिए गए हैं। जैसा वीडियो में दिख रहा है, कुछ वैसा ही है। इन सब के केंद्र में होता है डर: वे आकर अपने काम की बातें नहीं करेंगे, बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे, नकली डर दिखाएंगे, कोई मुद्दे नहीं हैं, उस पर आपको बरगलाएंगे…

इसके साथ ही कहा, हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयां, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर जुटाए गए चंदे तो नहीं हैं। इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूँ कि आप सब मेरे लिए आज और कल “व्हिस्पर” नहीं, खुलकर कैंपेन करें – क्योंकि झारखंडियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता। व्हिस्पर नहीं, बोल्ड होकर बोल! जय झारखंड….

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...