1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं…ऑपरेशन सिंदूर पर बोली कांग्रेस

हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं…ऑपरेशन सिंदूर पर बोली कांग्रेस

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती देर रात सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया है। इन ठिकानों से पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। सेना की इस कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती देर रात सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया है। इन ठिकानों से पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। सेना की इस कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है।

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

उन्होंने कहा, हमारे भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था।

साथ ही कहा, पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति स्पष्ट और अडिग है। महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है। कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है। ये बात देश और दुनिया को मालूम है। हम हमारे सैनिकों को देश की रक्षा, एकता और आजादी को महफूज रखने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं। CWC मीटिंग में इन सभी बातों पर चर्चा हुई, जिस पर राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी समेत CWC के सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन है। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पूरा समर्थन।

गृह मंत्री शाह की उच्चस्तरीय बैठक खत्म
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्री ने देश की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...