1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जनता के विश्वास को हम कभी टूटने नहीं देंगे…हरियाणा चुनाव के नतीजे के बाद बोले सीएम नायब सिंह सैनी

जनता के विश्वास को हम कभी टूटने नहीं देंगे…हरियाणा चुनाव के नतीजे के बाद बोले सीएम नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार। हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे 2 करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजों में एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है। हरियाणा में ऐसा पहली बार होगा जब लगातार तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी का बयान आया है। उन्होंने कहा, राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है। मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूं कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।

पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार। हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे 2 करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है। मैं अपने सभी परिवारजनों का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं।

साथ ही लिखा, राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है। मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूं कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।हमारा हरियाणा स्वस्थ,खुशहाल और विकसित बने इस संकल्प के साथ सदैव प्रयासरत रहेंगे। पुनः आप सबके प्यार,स्नेह,समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...