दोस्तों कुछ ही दिन में सावन का महीना लगने वाला है। वैसे भी सावन महीने का सब को इंतजार रहता है। क्यों कि यह महीना फैशन हो वृत हो या फिर त्यौहार हो, मजेपाने के दिन होते हैं। इस महीने में महिलाएं सबसे ज्यादा हरा रंग पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी हरे रंग के कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं, तो बांधनी सूट खरीद सकती हैं।
पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
वैसे भी फैशन का क्या ये तो आते जाते रहतें हैं। इन दिनों लोग हरा रंग ज्यादा लाइक करते हैं हरे रंग का फैशन हमेशा सदाबहार रहता है। जब भी महिलाओं को कुछ कम्फर्टेबल और अलग दिखना चाहती है तो हरे रंग के कपड़े ही पहनना लाइक करती हैं। फिर चाहे वो सूट या फिर साड़ी। इनको स्टाइल में पहनना पसंद करती हैं।
इस बार आप भी सावन के मौके पर बांधनी प्रिंट सूट को पहन सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद आप बहुत ही अच्छे लगते हैं। इसमें आपको गले पर गोटा वर्क मिलेगा। इससे सूट हैवी लुक देगा। वहीं आलिया कट बांधनी सूट अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप आलिया कट वाले बांधनी सूट को स्टाइल कर सकती हैं। सावन में ऐसे सूट आप ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। ये सूट आपके बजट में भी फिट बैठेगा, तो फिर तैयार हो जायें सावन के महीने की तैयारी करने को मजा लेने को क्योकि सावन आयेगा झूम के।