1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Report: इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Report: इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर पहुंचाई है लेकिन कई जगहों पर बारिश आफत बनकर भी जमकर बरसी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि, इस दौरान कई जगहों पर मेघ गरजने की भी संभावना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Report: गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर पहुंचाई है लेकिन कई जगहों पर बारिश आफत बनकर भी जमकर बरसी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि, इस दौरान कई जगहों पर मेघ गरजने की भी संभावना है।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

IMD के अनुसार, पंजाब और उससे सटे हिमाचल प्रदेश, दक्षिण- पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। तेज हवाओं के भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

इसके साथ ही ओडिशा, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...