1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

UP Rain Alert : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

देश में जारी ठंड और कोहरे के बीच उत्तर भारत में कल से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (Western Himalayan Region) के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (Plains of North India) में भी 30 जनवरी से चार फरवरी तक यानी कि छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। देश में जारी ठंड और कोहरे के बीच उत्तर भारत में कल से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (Western Himalayan Region) के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (Plains of North India) में भी 30 जनवरी से चार फरवरी तक यानी कि छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यूपी में भी बरसात का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

मौसम विभाग (Weather Department)   ने बताया कि 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) और 30 जनवरी से चार फरवरी तक उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इसके अलावा, यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे सुबह और रात में घना कोहरा, कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी राजस्थान, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम विभाग (Weather Department)  के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 जनवरी से चार फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी दो फरवरी को तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और एक फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 31 जनवरी और दो फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने सोमवार को बड़ी राहत देते हुए बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों और मध्य भारत के राज्यों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। अगले पांच दिनों तक किसी भी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

पढ़ें :- बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, जमात उम्मीदवार ओली अहमद को बड़े अंतर से हराया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...