1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोल्हुई बाजार में ‘वेब जर्नी 360’ का भव्य शुभारंभ,पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

कोल्हुई बाजार में ‘वेब जर्नी 360’ का भव्य शुभारंभ,पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

कोल्हुई बाजार में ‘वेब जर्नी 360’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: स्थानीय अब्बासी स्क्वायर स्थित नए प्रतिष्ठान ‘वेब जर्नी 360’ का सोमवार को पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक मौके पर उमड़ पड़े और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें :- Ghaziabad Cylinders Exploding : अब गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फट रहे सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग

उद्घाटन कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबलू चौबे, जिला पंचायत प्रत्याशी तैयब खान, अशोक त्रिपाठी, प्रधान पुजारी शुक्ला, संजय पांडेय, अवनीश उपाध्याय, नफीस अख्तर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं से जुड़ा यह संस्थान स्थानीय युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने उनके साथ मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी साझा कीं।

मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पढ़ें :- Raebareli News : पल्लवी पटेल और एसपी के बीच हुई हॉट टॉक, पुलिस अधीक्षक ने फोन काटा तो भड़क गईं विधायक, बोलीं-'आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी'

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...