Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 9 मई को बंगाल में होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे ममता करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

9 मई को बंगाल में होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे ममता करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

By हर्ष गौतम 
Updated Date

भाजपा सरकार बनाने की तैयारी, 9 मई को शपथ की संभावना

पढ़ें :- TMC की हार से खुश हुमायूं कबीर:बोले- अंग्रेजों ने जितना 200 में लूटा उतना 15 साल में लूट ली दीदी

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। खास तौर पर बंगाल में इस बार का जनादेश ऐतिहासिक माना जा रहा है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ी

9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

भाजपा के बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि शपथ ग्रहण 9 मई को आयोजित किया जाएगा। यह तारीख इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होती है, जिसे बंगाल में बड़े सम्मान के साथ मनाया जाता है। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम और शपथ समारोह में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यहां शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकों में सरकार गठन और नेतृत्व को लेकर मंथन होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने बताया ‘नए दौर की शुरुआत’

चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनादेश बदलाव की उम्मीद का प्रतीक है और अब प्राथमिकता विकास को दी जानी चाहिए, न कि राजनीतिक टकराव को। उन्होंने राज्य में हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील भी की।

ममता बनर्जी के आरोप और प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं, ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सीटों पर गड़बड़ी हुई है और उनके कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया से दूर रखा गया। इन मुद्दों को लेकर वह आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं, जहां विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

बंगाल को लंबे समय से एक मजबूत क्षेत्रीय गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार के नतीजों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार का नेतृत्व कौन संभालेगा और आने वाले समय में राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Advertisement