जतर-मंतर को लेकर अगर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं के अलावा कोई चर्चा मैं है तो वह हैं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा। नेहा बोरा जिस तरह से निर्भीक होकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरती हैं, उससे प्रभावित होकर लोग उनके पीछे चल पड़ते हैं।
नई दिल्ली। जतर-मंतर को लेकर अगर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं के अलावा कोई चर्चा मैं है तो वह हैं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा। नेहा बोरा जिस तरह से निर्भीक होकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरती हैं, उससे प्रभावित होकर लोग उनके पीछे चल पड़ते हैं।
उनके बेबाक भाषण और जुझारू रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी लैंगिक पहचान को लेकर नेहा बोरा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह खुद को महिला या पुरुष नहीं मानती बल्कि नॉन बाइनरी मानती हैं। नेहा बोरा ने कहा कि कई मीडिया संस्थान आज भी अंग्रेजी में ‘She’ या ‘Her’ के साथ संबोधित करते हैं लेकिन वह उन्हें समझाती हैं कि उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर देखा जाए।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि मीडिया में आपको गलत तरीके से संबंधित कर दिया जाता है जबकि आप खुद को महिला नहीं मानती हैं। इसपर नेहा बोरा ने कहा, इस तरह की बातें हो जाती हैं। एक ही बार की बातचीत में कई बार लोग मेरे लिए ‘She’ का इस्तेमाल करते हैं और फिर ‘They’ भी बोलते हैं। मैं इसको स्वीकार कर चुकी हूं। लोगों को समझने में समय लगता है कि नॉन बाइनरी लोगों को कैसे संबोधित किया जाए। उन्होंने कहा, अब कई मीडिया संस्थान मुझे पर्सन के तौर पर संबोधित करने लगे हैं।
उन्होंने कहा जिस तरह से ज्ञानेश कुमार के मामले को लोगों को समझाना कठिन है वैसे ही यह भी मामला है। इस तरह के संबोधन लोगों के आसान शब्दों में हैं। ऐसे में इसका बारे में समझाने में समय लगेगा। सबसे पहली बात तो है कि लोग इस बारे में जानते ही नहीं थे। अब कम से कम चर्चा तो हो रही है। इसलिए इस विचार को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
क्या होता है नॉन बाइनरी
दरअसल नॉन बाइनरी लोग ट्रांसजेंडर से भिन्न होते हैं। उनकी लैंगिक पहचान को महिला या पुरुष के रूप में नहीं बताई जा सकती है। कुछ नॉन बाइनरी खुद को महिला और पुरुष दोनों के रूप में देखते हैं। वहीं कुछ लोग स्वयं को एक व्यक्ति मानते हैं, वे अपनी पहचान महिला या फिर पुरुष के रूप में नहीं रखना चाहते। नेहा बोरा खुद को महिला और पुरुष की पहचान से अलग एक पर्सन के तौर पर मानती हैं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड की रहने वाली नेहा बोरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली से एमए की पढ़ाई की। फिलहाल वह जेएनयू से पीएचडडडी कर रही हैं। वहीं वह जेएनयू में वामपंथ का चेहरा हैं। सोनम वांगचुक के साथ जंतर-मंतर पर वह भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रही थीं। इसके बाद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वह सड़क पर उतरीं। कई बार वह राहुल गांधी के साथ भी दिखाई देती हैं।