1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कारसेवकों पर फायरिंग पर क्या बोले शिवपाल यादव? भाजपा सरकार को भी घेरा

कारसेवकों पर फायरिंग पर क्या बोले शिवपाल यादव? भाजपा सरकार को भी घेरा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। इस समारोह के बीच विपक्ष के नेताओं के तरह तरह के बयान आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव का बड़ा बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। इस समारोह के बीच विपक्ष के नेताओं के तरह तरह के बयान आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

उन्होंने कारसेवकों पर फायरिग के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, कोर्ट के आदेश का पालन हुआ था और संविधान की रक्षा की गई थी।
थीं। कोर्ट का आदेश था यथास्थिति बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने विवादित ढांचा तोड़ा गया था इस पर प्रशासन की जिम्मेदारी थी।

इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। राजनीतिक कार्यक्रम में विपक्ष के लोगों को नहीं जाना है। 22 जनवरी के बाद हम अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने दस साल में कोई काम नहीं किया। इटावा में कोई काम नहीं किया। महंगाई औ भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है। गड्ढा मुक्ती में 40 हजार करोड़ रुपये लग चुका है लेकिन अभी गड्ढा मुक्त नहीं हो सका।

 

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...