1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया दूसरी पारी में कितने रन बनाकर जीत सकती है पांचवां टेस्ट मैच? ओवल के अब तक के रिकॉर्ड से समझें

टीम इंडिया दूसरी पारी में कितने रन बनाकर जीत सकती है पांचवां टेस्ट मैच? ओवल के अब तक के रिकॉर्ड से समझें

IND vs ENG 5th Test Day 3: ओवल टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में बदलने में असफल रही। पूरी टीम पहली पारी में 247 रनों पर सिमट गयी और उसे सिर्फ 23 रनों की बढ़त ही हासिल हो सकी। जिसके बाद भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। अनुभवी ओपनर केएल राहुल 11 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, स्टंप्स की घोषणा तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। उसे 52 रन की बढ़त भी मिल गयी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पांचवें टेस्ट में जीत और सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारत को कम से कम कितना लक्ष्य इंग्लैंड को देना होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

लंदन का द ओवल ग्राउंड का इतिहास गेंदबाजों के पक्ष में रहा है, ऐसा ही कुछ भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवें टेस्ट में भी देखने को मिला है। जहां दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। इसका मतलब है कि चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना इतना आसान नहीं होने वाला है। ओवल में अब तक के सबसे बड़े सफल रनचेज़ की बात करें तो इंग्लैंड ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 लक्ष्य हासिल किया था। टीम ने इस मैच को सिर्फ एक विकेट से अपना किया था। वहीं, श्रीलंका ने पिछले साल 2024 में 219 रनों का लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड को 8 विकेट से धूल चटाई थी। यह पांचवां सबसे बड़ा रनचेज़ रहा है। हालांकि, साल 2000 के बाद ओवल में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है। अगर भारत दूसरी पारी में 350 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल रहता है तो इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है।

ओवल में टॉप-10 सफल टेस्ट रनचेज़

1- इंग्लैंड : 263 का लक्ष्य, 1 विकेट से जीत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1902

2- वेस्टइंडीज : 253 का लक्ष्य, 8 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 1963

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

3- ऑस्ट्रेलिया : 242 का लक्ष्य, 5 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 1972

4- वेस्टइंडीज : 225 का लक्ष्य, 8 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 1988

5- श्रीलंका : 219 का लक्ष्य, 8 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 2024

6- इंग्लैंड : 204 का लक्ष्य, 8 विकेट से जीत बनाम दक्षिण अफ्रीका 1994

7- इंग्लैंड : 197 का लक्ष्य, 6 विकेट से जीत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2008

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

8- भारत : 173 का लक्ष्य, 4 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 1971

9- इंग्लैंड : 163 का लक्ष्य, 4 विकेट से जीत बनाम दक्षिण अफ्रीका 1951

10- पाकिस्तान : 148 का लक्ष्य, 4 विकेट से जीत बनाम इंग्लैंड 2010

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...