1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 70 साल में कांग्रेस ने जो भी बनाया, नरेंद्र मोदी ने सारा अपने अरबपति दोस्तों को सौंप दिया: प्रियंका गांधी

70 साल में कांग्रेस ने जो भी बनाया, नरेंद्र मोदी ने सारा अपने अरबपति दोस्तों को सौंप दिया: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी में जनता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अमेठी में बड़े से बड़ा नेता जनता के प्रति जवाबदेह बना। राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी पैदल गांव-गांव घूमते थे। आपकी समस्याओं को समझते थे और डांट भी सुनते थे। ये आपकी राजनीति थी। ये इस देश की पुरानी परंपरा थी। लेकिन आज जो नेता हैं, उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी में जनता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अमेठी में बड़े से बड़ा नेता जनता के प्रति जवाबदेह बना। राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी पैदल गांव-गांव घूमते थे। आपकी समस्याओं को समझते थे और डांट भी सुनते थे। ये आपकी राजनीति थी। ये इस देश की पुरानी परंपरा थी। लेकिन आज जो नेता हैं, उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि, अमेठी की जनता ने एक राजनीतिक सभ्यता स्थापित की। आपने मेरे माता-पिता को जिताया, क्योंकि उन्होंने जनता के लिए श्रद्धा के साथ काम किया। आज अमेठी में हरियाली है, लेकिन यहां पहले ऐसी जमीन थी, जिसमें उपज नहीं थी। ऐसे में राजीव जी ने सबसे पहले ऊसर सुधार और सिंचाई योजना शुरू की। फिर बड़े उद्योग और BHEL, HAL जैसे संस्थान अमेठी में लाए। जब कोई नीति, नियत और निष्ठा से काम करता है तो विकास होता ही है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 10 साल में इतना काम हुआ है, जितना 70 साल में नहीं हुआ है। सच्चाई यह है कि- 70 साल में कांग्रेस ने जो भी बनाया, नरेंद्र मोदी ने सारा अपने अरबपति दोस्तों को सौंप दिया। कांग्रेस ने जिन कामों को बड़े स्तर पर शुरू किया, उसे इस सरकार ने अधर में छोड़ दिया। आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं और किसान महंगाई के कारण परेशान हैं।

इसके साथ ही आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं। वह जनता से कट गए हैं। वह वाराणसी से सांसद हैं, लेकिन यहां की जनता के घर कभी नहीं गए। तो वे जनता के दुख को क्या समझेंगे?

 

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...