गांव की गलियों से लेकर बड़े शहरों की चकाचौंध तक सोशल मीडिया के जरिए आप पल भर में कहीं भी पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि इंटरनेट लोगों को रातोंरात स्टार बना देता है।
Video: गांव की गलियों से लेकर बड़े शहरों की चकाचौंध तक सोशल मीडिया के जरिए आप पल भर में कहीं भी पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि इंटरनेट लोगों को रातोंरात स्टार बना देता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर ढोलक बजाते एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स भजन गाने वाली मंडली के साथ ढोलक बजाता नजर आ रहा है। ढोलक बजाने वाले शख्स की कला ने सभी का दिल जीत लिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ढोलक बजाने वाला शख्स भजन गाने वाली किसी मंडली के साथ है, क्योंकि बैकगाउ्रंड में ”यह तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है” सुनाई दे रहा है। ढोलक बजाने वाला शख्स कभी उछल के तो कभी ढोलक को उछाल कर बजा रहा है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लेकिन वो ढोलक इतना अच्छा बजा रहा है कि उसके ढोलक की आवाज सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ढोलक बजाने वाले शख्स की कला ने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो में कुछ लोग दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडिया कहां का है और ढोलक बजाने वाला शख्स कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।