लखनऊ। केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बच्चों की एक वीडियो को शेयर कर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, अब कोई भाजपा से भविष्य की क्या उम्मीद करे, जब वर्तमान में ही जनता भाजपा से पूरी तरह नाउम्मीद हो गई है।
पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब बच्चे तक न उठा सकते आवाज़ तो कैसे कहें कि ये वतन है आज़ाद? आज भाजपा के कट्टर समर्थक भी शर्मिंदा हैं और पश्चाताप और प्रायश्चित की आग में जल रहे हैं, उनका भी तो परिवार है और परिवार में बच्चे भी हैं, और उन बच्चों का भी वर्तमान और भविष्य है।
जब बच्चे तक न उठा सकते आवाज़
तो कैसे कहें कि ये वतन है आज़ाद?आज भाजपा के कट्टर समर्थक भी शर्मिंदा हैं और पश्चाताप और प्रायश्चित की आग में जल रहे हैं, उनका भी तो परिवार है और परिवार में बच्चे भी हैं, और उन बच्चों का भी वर्तमान और भविष्य है।
अब कोई भाजपा से भविष्य की क्या… pic.twitter.com/F4TPYtzFND
पढ़ें :- डिंपल यादव का जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा छिनने पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2026
अब कोई भाजपा से भविष्य की क्या उम्मीद करे, जब वर्तमान में ही जनता भाजपा से पूरी तरह नाउम्मीद हो गई है। आज हर उम्र के लाखों लोगों ने बेख़ौफ़ होकर जिस तरह भाजपा के विरोध में एकजुटता दिखाई है, सच तो ये है कि उस जन-आक्रोश को देखकर भाजपाई और उनके संगी-साथी बेहद डर गये हैं। ये वो आम जनता है जिसे सरकार की किसी भी एजेंसी का भय नहीं है।