1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. जब प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को ऐसी लड़कियों से शादी करने की दी सलाह, बोलीं-‘वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है’

जब प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को ऐसी लड़कियों से शादी करने की दी सलाह, बोलीं-‘वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह ने केवल अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने पावरफुल स्टेटमेंट् के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह ने केवल अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने पावरफुल स्टेटमेंट् के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने वर्जिनिटी (Virginity) को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। इसके बाद काफी बवाल भी मचा था। चलिए जानते हैं, एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा था?

पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बच्ची मालती के साथ बिता रहे सुकून के पल,पहुंचे डिज्नी वर्ल्ड

दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मर्दों को सलाह दी थी कि कैसी लड़कियों से शादी करनी चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘वर्जिन लड़की को बीवी बनाने के लिए नहीं ढूंढे, अच्छे चरित्र वाली महिला की तलाश करें? क्योंकि वर्जिनिटी (Virginity)  एक रात में खत्म हो जाती है, जो सबसे ज़्यादा मायने रखता है, वो महिला का चरित्र होता है, जो हमेशा रहता है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। एक यूजर ने तो प्रियंका के बयान को कोट करते हुए लिखा था, ‘तो फिर तुम भी एक आदमी की इनकम और उसके पैसे को मत देखो। आचरण और अच्छे कैरेक्टर को देखो। पैसा एक दिन खत्म हो जाएगा लेकिन आचरण जिंदगी भर के लिए रहेगा।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस बयान की लोगों ने निंदा की थी, तो वहीं कुछ एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उतरें थे। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें एसएस राजामौली की फिल्म ‘SSMB29’ भी शामिल है, जिसमें एक्ट्रेस साउथ स्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  के पास ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी फिल्में भी हैं, जिनकी शूटिंग एक्ट्रेस कर चुकी हैं, हालांकि अभी तक फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फेमस वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के नए सीजन की शूटिंग भी कर रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...