1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी ने सरकार को सदन में घेरा तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया पलटवार

अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी ने सरकार को सदन में घेरा तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने सदन में राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी झूठ बोलकर सदन को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मैं सदन को अवगत कराना चाहता हूं कि युद्ध के दौरान अथवा देश की सुरक्षा के दौरान अगर कोई अग्निवीर शहीद होता को केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि उसके परिवार की सहायता के रूप में दी जाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अग्निवीर के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए इस योजना पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, हाल ही में अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से बात की। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक लैंडमाइन विस्फोट में अजय सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। छोटे से घर का अग्निवीर लैंडमाइन ब्लास्ट में अग्निवीर शहीद हुआ। मैं उसे शहीद कह रहा हूं लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार उसे शहीद नहीं कहती। नरेंद्र मोदी सरकार उसे अग्निवीर कहती है। उस घर को पेंशन नहीं मिलेगी। उस घर को मुआवजा नहीं मिलेगा, शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। आम जवान को पेंशन मिलती है और हिंदुस्तान की सरकार आम जवान की मदद करेगी लेकिन अग्निवीर को जवान नहीं कहा जाता है। अग्निवीर, इस्तेमाल करो और फेंको (यूज एंड थ्रो) मजदूर है। अग्निवीर सेना की स्कीम नहीं है, ये PMO की स्कीम है। हम सरकार में आएंगे तो अग्निवीर योजना को हटा देंगे क्योंकि ये सेना, सैनिक और देशभक्तों के खिलाफ है।

पढ़ें :- कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- हमारी सीटें गिनने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की दो सीटें हारने पर भी विचार कर लेते

वहीं, राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने सदन में राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी झूठ बोलकर सदन को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मैं सदन को अवगत कराना चाहता हूं कि युद्ध के दौरान अथवा देश की सुरक्षा के दौरान अगर कोई अग्निवीर शहीद होता को केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि उसके परिवार की सहायता के रूप में दी जाती है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष द्वारा सदन में गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं। राहुल गांधी को सदन में झूठ बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

 

 

पढ़ें :- कांग्रेस ने RSS के गढ़ में जीती MLC सीट, खाता न खुलने पर PM मोदी ने कसा था तंज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...