1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. examination hall में जब लड़के ने बनाई खैनी, फिर हुआ कुछ ऐसा

examination hall में जब लड़के ने बनाई खैनी, फिर हुआ कुछ ऐसा

रीक्षा हॉल में आमतौर पर बच्चे अपने पेपर पर ध्यान देते हैं। वे कोशिश करते हैं कि दिए गए समय में सारे सवाल हल कर लें। टीचर भी ध्यान रखते हैं कि कोई नकल न करे। मगर कुछ ऐसे जगह भी होते हैं जहां माहौल इससे बिल्कुल ही अलग होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral Video: परीक्षा हॉल में आमतौर पर बच्चे अपने पेपर पर ध्यान देते हैं। वे कोशिश करते हैं कि दिए गए समय में सारे सवाल हल कर लें। टीचर भी ध्यान रखते हैं कि कोई नकल न करे। मगर कुछ ऐसे जगह भी होते हैं जहां माहौल इससे बिल्कुल ही अलग होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का परीक्षा हॉल में बैठकर इत्मीनान से खैनी खा रहा है, जैसे उसे परीक्षा की कोई परवाह ही नहीं है। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बिहार का है।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

वायरल वीडियो में एक छात्र परीक्षा केंद्र में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वह निश्चिंत होकर अपनी जेब से खैनी की डिब्बी निकालता है। फिर उसमें से खैनी और चूना निकालकर अपनी हथेली पर रगड़ना शुरू कर देता है।


दूसरे हाथ में कलम लिए हुए युवक जिस वक्त वह हाथ में खैनी रगड़ रहा होता है वो साथ में अपने उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र को भी देखता है। जब खैनी तैयार हो जाती है, तो वह उसे खा लेता है और उसके बाद ही अपना प्रश्न पत्र हल करना शुरू करता है। छात्र के इस बेपरवाह रवैये को देखकर लोग हैरान हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...