1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking video: जब हल्दी फंक्शन में दुल्हन बनी डायनासोर, हक्का-बक्का रह गया दूल्हा

Shocking video: जब हल्दी फंक्शन में दुल्हन बनी डायनासोर, हक्का-बक्का रह गया दूल्हा

सोशल मीडिया पर शादी में हल्दी फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होने वाली दुल्हन को बड़े ही अनोखे तरीके से अपनी हल्दी में एंट्री लेते देखा जा सकता है। दुल्हन डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहन फंक्शन में पहुंचती है, जिसे देख दूल्हा भी हैरान हो जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shocking video: सोशल मीडिया पर शादी में हल्दी फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होने वाली दुल्हन को बड़े ही अनोखे तरीके से अपनी हल्दी में एंट्री लेते देखा जा सकता है। दुल्हन डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहन फंक्शन में पहुंचती है, जिसे देख दूल्हा भी हैरान हो जाता है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम में हल्दी के फंक्शन में एंट्री करती है। शुरू में तो ये देख दूल्हा हैरान हो जाता है। लेकिन अगले ही पल वो समझ जाता है कि ये कोई नहीं उसकी होने वाली वाइफ है। फिर क्या दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर डांस करना शुरू कर देते हैं।


इसके बाद कुछ ही देर में लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम से बाहर निकलती है। ये नजारा फंक्शन में मौजूद हर किसी को खुश कर देता है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को malkeetshergill नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...