1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पति बना प्यार में रोड़ा तो दे दिया जहर, प्यार के लिए अपने सुहाग को तड़पा-तड़पाकर मारने में नहीं कांपे जालिम बीवी के हाथ

पति बना प्यार में रोड़ा तो दे दिया जहर, प्यार के लिए अपने सुहाग को तड़पा-तड़पाकर मारने में नहीं कांपे जालिम बीवी के हाथ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की ओर से 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इस सूची में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Love Affair Murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 वर्षीय महिला कविता मीणा ने अपने कथित 9 साल पुराने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने और प्रेमी गणेश मीणा के साथ रहने के लिए पति महेश मीणा की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच के अनुसार, कविता और 27 वर्षीय गणेश एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते थे। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। परिवार की इच्छा के चलते कविता की शादी महेश से हो गई थी। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद भी उसका गणेश से संपर्क बना रहा। वह कथित तौर पर पति के साथ खुश नहीं थी और कई बार विवाद के बाद मायके चली जाती थी। पति से छुटकारा पाने के लिए गणेश ने कविता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पढ़ें :- अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

 

पिता से मंगवाया था कीटनाशक

जांच में सामने आया कि कविता ने करीब चार महीने पहले अपने पिता से फसलों में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक मंगवाया था। बताया गया है कि घर में शक न हो, इसलिए उसने कीटनाशक का कुछ हिस्सा सास को अनाज में इस्तेमाल करने के लिए दे दिया, जबकि बाकी अपने पास रख लिया। 5 अगस्त को कविता ने महेश को मंदिर जाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। रास्ते में उसने जूस खरीदा और उसमें कथित तौर पर कीटनाशक मिला दिया। जानकारी के मुताबिक महेश ने जूस पीने से मना किया, लेकिन कविता ने कथित तौर पर प्यार का भरोसा देकर उसे जूस पिला दिया।

 

डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा महेश

जूस पीने के बाद महेश की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और वह गंभीर हालत में पहुंच गया। कविता काफी देर तक वहां रहकर अपने पति को तड़पता हुआ देखती रही। इसके बाद प्रेमी गणेश अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और महेश को बाइक पर लेकर करीब तीन घंटे तक घूमता रहा। जब उसकी मौत हो गई तो शव को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए।

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

CCTV और Facebook से मिला अहम सुराग

शुरुआत में पुलिस के सामने हत्या की वजह और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार युवकों की गतिविधियां सामने आईं।

इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की। Facebook पर कविता और गणेश की साथ की तस्वीरों से पुलिस को उनके संबंधों को लेकर अहम सुराग मिला। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक कविता ने कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...