नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर देश में सियासी खींचतान बढ़ गयी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मैं गारंटी देकर कह रहा हूं कि पीएम मोदी पिछला चुनाव वाराणसी से हारे हैं और ये बात वे भी जानते हैं। वो यह भी जानते हैं कि हमने ‘वोट चोरी’ का रास्ता 45% तक बंद कर दिया है, इसलिए ये अपना भविष्य बचाने के लिए परिसीमन की साजिश रच रहे हैं।
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
उन्होंने आगे कहा, BJP को ‘वोट चोरी’ के मामले में विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया है। पिछले 10 साल से BJP ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि, 2024 में वोट करने वाले 14 करोड़ वोटर्स को चुनाव आयोग ने अवैध घोषित कर दिया, अगर ये वोटर्स फेक थे, तो 2024 का चुनाव भी फेक था? जम्मू-कश्मीर में सीट्स Re-Draw कर दीं। बिहार में वोटर डिलीट किए। असम में पूरे राज्य का स्ट्रक्चर बदल दिया। पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चोरी कर लीं। कर्नाटक में फर्जी मतदान कराया। महाराष्ट्र में फर्जी वोट जोड़ दिए। हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल के नाम से फर्जी वोटिंग होती है। ये फैक्ट है कि अब हिंदुस्तान में चुनाव नहीं, ‘वोट चोरी’ हो रही है, लेकिन हमने इन्हें पकड़ लिया है। अब इन्होंने नया प्लान Delimitation bill का निकाला है।
सवाल उठता है कि Delimitation कौन करेगा, तो Delimitation commission में तीन लोग होंगे।
पहले: सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे, जिसे मोदी-शाह चुनेंगे
दूसरे: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी ज्ञानेश कुमार
तीसरा: वह होगा, जिसे ज्ञानेश कुमार चुनेंगेयानी- Delimitation commission में फुल कंट्रोल नरेंद्र मोदी और अमित शाह का होगा।
पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए
उधर ज्ञानेश कुमार को Immunity दी हुई है और उसके फैसले को कोई कोर्ट में चैलेंज भी नहीं कर सकेगा।
तो ये सीधे तौर पर अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान की हत्या हो रही है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
दिल्ली — Congress (@INCIndia) November 28, 2026
पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?
राहुल गांधी ने आगे कहा, असम और जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के दो उदाहरण देखिए…मोदी-शाह ने इसमें crack और pack की टेक्नीक इस्तेमाल की है। यही इनकी लोकतंत्र को खत्म करने की नीति है, जिसे अब पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। साथ ही कहा, हमने BJP का ‘वोट चोरी’ करने का रास्ता बंद किया, तो ये उसे खोलने की कोशिश कर रहे हैं। आज लोकसभा में 543 सीटें हैं, लेकिन BJP कह रही है कि हमें 543 नहीं, बल्कि 850 सीटें चाहिए।
क्योंकि ये Election Constituency Map Redraw करना चाहते हैं। 543 में इन्हें मनमानी करने के लिए कम जगह मिलेगी और 850 में इनको अनगिनत मौके मिलेंगे। Gen-Z समझिए- 850 हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर है। आज आप Data के साथ सब कुछ पता कर सकते हो कि कहां दलित ज्यादा हैं, कहां आदिवासी ज्यादा हैं और कहां किसान ज्यादा हैं। लेकिन AI से यह आप 5 मिनट में पता कर सकते हैं। वहां जाकर बस इतना लिखना है कि: Can you effectively rig elections in India by increasing the number of constituencies from 543 to 850- आपको सब पता चल जाएगा।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि, सवाल उठता है कि Delimitation कौन करेगा, तो Delimitation commission में तीन लोग होंगे। पहले: सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे, जिसे मोदी-शाह चुनेंगे। दूसरे: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी ज्ञानेश कुमार और तीसरा: वह होगा, जिसे ज्ञानेश कुमार चुनेंगे। यानी- Delimitation commission में फुल कंट्रोल नरेंद्र मोदी और अमित शाह का होगा। उधर ज्ञानेश कुमार को Immunity दी हुई है और उसके फैसले को कोई कोर्ट में चैलेंज भी नहीं कर सकेगा। तो ये सीधे तौर पर अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान की हत्या हो रही है।