1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब पुलिस विभाग अपने ही कांस्टेबल की रक्षा नहीं कर सकता तो आम जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे…महिला कांस्टेबल ​की हत्या पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

जब पुलिस विभाग अपने ही कांस्टेबल की रक्षा नहीं कर सकता तो आम जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे…महिला कांस्टेबल ​की हत्या पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

बाराबंकी में महिला सिपाही की हत्या का मामला सामने आया है। लापता महिला सिपाही का शव खेत में क्षत—विक्षत हालत में मिला। महिला सिपाही की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना को लेकर अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बाराबंकी में महिला सिपाही की हत्या का मामला सामने आया है। लापता महिला सिपाही का शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। महिला सिपाही की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना को लेकर अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, जब पुलिस विभाग अपने ही कांस्टेबल की रक्षा नहीं कर सकता तो आम जनता की रक्षा कैसे करता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनपद बाराबंकी के अंतर्गत थाना सुबेहा में तैनात महिला कांस्टेबल विमलेश पाल (constable vimlesh pal) की 27/07/2025 मन्दिर में ड्यूटी के दौरान लापता होना और 4 दिन बाद उस की लाश मिलना, पुलिस प्रशासन कि लापरवाही का पोल खोल दिया। जब पुलिस विभाग अपने ही कांस्टेबल की रक्षा नहीं कर सकता तो आम जनता की रक्षा कैसे करता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना अत्यंत दुखद व निंदनीय है देखना ये है कि रटुये तोते की तरह जीरो टॉलरेंस की रट लगाने वाले मुख्यमंत्री योगी जी इसी तरह से रट लगाते रहेंगे या गंभीर होकर उत्तर प्रदेश के जंगल राज पर प्रभावी अंकुश भी लगाते हुए कांस्टेबल की हत्यारों की गिरफ्तारी कराते भी है या नहीं?

बता दें कि, महिला सिपाही विमलेश पाल की हत्या ने पुलिस महकमे की कार्यशैली और महादेवा मंदिर परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सिपाही 27 जुलाई को ड्यूटी के लिए सुबेहा थाने से महादेवा के लिए निकली थीं, लेकिन वहां पहुंचीं ही नहीं।

 

पढ़ें :- Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...