1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गांव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना…अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गांव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना…अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो को शेयर कर कहा कि भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गंदे पानी को छानते हुए दिखाया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो को शेयर कर कहा कि भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गंदे पानी को छानते हुए दिखाया जा रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ”जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गांव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना। भाजपा जान ले कि योजनाएं सिर्फ़ घोषित करने की लिए नहीं होती। दरअसल भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं।”

बता दें कि, केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा सांसदों ने गांवों को गोद लिया था। इसके जरिए उन्होंने गांवों में विकास का वादा किया था। हालांकि, विपक्ष के नेताओं ने इसको लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि जिन गांवों को इन्होंने गोद लिया था वहां पर विकास का काम नहीं हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...