1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम जब 17 महीनें सत्ता में रहे तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई, NDA के कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हुआ: तेजस्वी यादव

हम जब 17 महीनें सत्ता में रहे तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई, NDA के कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हुआ: तेजस्वी यादव

ष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और कार्यकर्ता बिहार में आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उनकी मांग है कि, आरक्षण को फिर से लागू किया जाए और संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और कार्यकर्ता बिहार में आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उनकी मांग है कि, आरक्षण को फिर से लागू किया जाए और संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाए।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत, को-पायलट घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम जब 17 महीनें सत्ता में रहे तभी तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई? उनके (NDA) कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हुआ? नौटंकी तो वे लोग कर रहे हैं। इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में क्यों नहीं डाला जा रहा है? जो आज बयान दे रहे हैं वही तो मेरे साथ बैठकर आरक्षण की घोषणा कर रहे थे।

इसके साथ ही कहा, 5 लाख नौकरी उसी दौरान (RJD-JDU के कार्यकाल के दौरान) मिला। खेल नीति, शिक्षा नीति उसी दौरान बनी। यह लोग (NDA) नाकारात्मक लोग हैं। अगर आप कुछ सकारात्मक बात कहेंगे तो उन्हें तकलीफ होनी ही है। हालांकि अगर वे सत्ता में बैठे है तो उनकी जिम्मेदारी बनती है…बिहार का विशेष राज्य का दर्जा तो छोड़ ही दीजिए… बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो जदयू के लोग ताली बजा रहे थे। क्यों नहीं मिलना चाहिए? हम चुनौती देते हैं JDU के नेताओं को कि वो बताएं क्या वे इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में डालने के पक्ष में हैं या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...