नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना भारतीय समयानुसार रात करीब 3:30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।
पढ़ें :- बड़े भाई ने बाइक में आग लगाई, तो छोटा भाई पेट्रोल से नहा खुद को आग के हवाले किया,अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट को निशाना बनाते हुए करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। वहां तैनात संयुक्त राज्य गुप्त सेवा के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मारे गए युवक की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जो अमेरिकी राज्य मैरीलैंड का रहने वाला था। गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी फायरिंग के दौरान वह घायल हुआ। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
संदिग्ध नासिर जि_स_की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई. (इमेज:-सोशल मीडिया)
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, जांच एजेंसियों के अनुसार नासिर बेस्ट मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास देखा जा चुका था। उसके खिलाफ अदालत की ओर से आदेश जारी किया गया था कि वह व्हाइट हाउस क्षेत्र के पास नहीं आए, लेकिन उसने इस आदेश का पालन नहीं किया। बताया जा रहा है कि 26 जून 2025 को उसने सड़क पर वाहनों का रास्ता रोक दिया था, जिसके बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। इसके कुछ दिन बाद 10 जुलाई 2025 को वह व्हाइट हाउस के प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। उस दौरान उसने खुद को “आज के दौर का जीजस” बताया था और अधिकारियों से कहा था कि वह जानबूझकर गिरफ्तार होना चाहता है।
पढ़ें :- चीन की कोयला खदान में गैस विस्फोट: 82 लोगों की मौत, 9 अब भी खदान में फंसे
इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि कुछ दिन डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया था। उस मामले में एक इराकी युवक को गिरफ्तार किया गया था, जो इरानी सेना में रह चुका था, जिसके पास इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, सीक्रेट सर्विस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ लॉन को खाली करा दिया गया। घटना की जानकारी देते हूए FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर बताया कि एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।