1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कौन बनेगा भाजपा का नया अध्यक्ष? अगले 15 दिनों में घोषित हो सकता है नाम, उत्तराधिकारी की रेस में आगे हैं ये नाम

कौन बनेगा भाजपा का नया अध्यक्ष? अगले 15 दिनों में घोषित हो सकता है नाम, उत्तराधिकारी की रेस में आगे हैं ये नाम

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई नामों पर मंथन जारी है। अगले 15 दिनों में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान किया जा सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दी थी। वहीं, अब ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के उत्तराधिकारी के नाम का एलान किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो मोदी मंत्रिमंडल से ही अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई नामों पर मंथन जारी है। अगले 15 दिनों में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान किया जा सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दी थी। वहीं, अब ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के उत्तराधिकारी के नाम का एलान किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो मोदी मंत्रिमंडल से ही अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।

पढ़ें :- UP समेत चार राज्य बनें BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रोड़ा! जानिए कौन-कौन रेस में

दरअसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के तौर पर अभी तक दर्जनभर से ज्यादा नामों की चर्चा चल रही है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। वहीं, जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है उसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान जैसे लोग शामिल हैं। अगर भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो आने वाले समय में यूपी और बिहार की राजनीति में हलचल जरूर मचेगी।

हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में धर्मेन्द्र प्रधान का नाम भी काफी सुर्खियों में है। अनुभव को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान की जोड़ी तमाम राज्यों में बतौर प्रभारी अच्छा रिजल्ट पाटी को दे चुकी है, हालांकि पार्टी आलाकमान क्या फैसला लेगा यह ऐलान होने पर ही पता चलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...