Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Why are stickers stuck on apples: क्या आप जानते हैं सेब पर क्यों लगा होता है स्टीकर, इसके पीछे क्या होता है मतलब

Why are stickers stuck on apples: क्या आप जानते हैं सेब पर क्यों लगा होता है स्टीकर, इसके पीछे क्या होता है मतलब

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Why are stickers stuck on apples: अगर सेब खरीदते समय आपने ध्यान दिया हो तो उन पर स्टिकर लगे हुए जरुर दिखाई दिये होंगे। अब तो कई फलों जैसे संतरा आदि में भी स्टिकर लगा रहता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सेब और संतरा पर स्टिकर क्यो लगा होता है और इसके पीछे आखिर क्या वजह होती है। तो चलिए जानते है इसके क्या मतलब होता है।

पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

क्योंकि लोग सेब और संतरा पर चिपके स्टिकर का मतलब कई लोग सोचते है कि महंगा होगा। पर क्या आप जानते हैं सेब पर चिपके स्टिकर का मतलब सजावट नहींबल्कि सेहत से जुड़ा होता है।इसकी कीमत से नहीं। जब आप सेब खरीदने जाए तो उस पर लगे स्टिकर पर लिखे कोड को जरुर देखे। यह कोड आपको बताता है कि यह सेब खा सकते है या नहीं।

सेब पर चिपके स्टिकर पर लिखे कोड की संख्या अगर चार से शुरु हो रही है जैसे 4026 या फिर 49871 इसका मतलब है कि यह सेब कीटनाशक और रसायनोसे उगाया गया है। इनमें पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल अधिक किया गया है ये सबसे सस्ता होता है।

इसके अलावा अगर सेब के कोड की संख्या आठ से शुर हो रही है जैसे 84131 या 865321 तो इसका मतलब होता है कि यह सेबह जीएम यानि जेनेटिकली मॉडिफाइड है। यानि कि इसमें अनिवांशिक बदलाव किया गया है। ये भी ऑगनिक नहीं होते है।

वहीं अगर सेब पर चिपके स्टीकर पर लिखे कोड की संख्या नौ से शुरु हो रही है तो इसका मतलब होता है कि सेब जैविक रुप से उगाए गए हैं। इनमें कोई कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं हुआ। ये सुरक्षित और महंगे होते हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

हालंकि भारत में अक्सर सेब और सेंतरे पर स्टीकर तो लगा होता पर उस पर कोड की जगह एक्सपोर्ट क्वालिटी ,बेस्ट क्वालिटी या प्रीमियम क्ववालिटी लिखा होता है येनकलली स्टीकर होते हैं जो खरीददारों को बरगलानने के लिए लगाया जाता है।

Advertisement