1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Fashion Tips: स्किन टोन के अनुसार कपड़े पहनना क्यों है जरूरी ? यहां जाने डिटेल्स

Fashion Tips: स्किन टोन के अनुसार कपड़े पहनना क्यों है जरूरी ? यहां जाने डिटेल्स

अक्सर  लोगों का मानना है की आपको अपने स्किन टोन के अनुसार ही कपड़ा पहनना चाहिए, ऐसा करने से आपका लुक  बेहद सुंदर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ऐसा क्यो कहा जाता है ? अगर नही तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज इसमें हम आपको बताएँगे अपने स्किन टोन का पता कैसे लगाएं। क्योंकि बहुत से लोगों को आज भी ये नहीं पता है कि आखिर उनकी स्किन टोन है क्या ?

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अक्सर  लोगों का मानना है की आपको अपने स्किन टोन के अनुसार ही कपड़ा पहनना चाहिए, ऐसा करने से आपका लुक  बेहद सुंदर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ऐसा क्यो कहा जाता है ? अगर नही तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज इसमें हम आपको बताएँगे अपने स्किन टोन का पता कैसे लगाएं। क्योंकि बहुत से लोगों को आज भी ये नहीं पता है कि आखिर उनकी स्किन टोन है क्या ?

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

क्या स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना जरूरी ?

इस बात पर सबसे पहला सवाल यही आता है क्या स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना सही है ?  स्किन टोन को फॉलो करके  कपड़े पहनना काफी अच्छा है, लेकिन ये जरूरी नहीं होता। स्किन टोन रूल को फॉलो करने से बस आपका चेहरा और फ्रेश और खिला-खिला दिख सकता है। सही रंग का आउटफिट आपके पूरे लुक को बेलेंस रखने में मदद करता है। अगर आप अपने कपड़े का चुनाव स्किन टोन से करेंगे तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

ऐसे करें  स्किन टोन की पहचान

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

सबसे  पहले ये समझ लें कि स्किन टोन तीन प्रकार की होती है।  स्किन टोन पहचानने के लिए आप अपनी कलाई की नसों को देखें।कूल स्किन टोन वालों के लिएयदि आपकी स्किन टोन कूल है तो आपपर ब्लू, पिंक, पर्पल, सिल्वर, ग्रे रंग के आउटफिट खूब जचेंगे।वॉर्म स्किन टोन वाले लोगों की कलाई की नसें हरी दिखती हैं। आपकी नसें नीली या बैंगनी दिखती हैं, तो आपकी स्किन टोन कूल है।वहीं जिन लोगों की कलाई की नसें हरे और नीले दोनों रंग की दिखती हैं, तो मतलब साफ है कि आप आप न्यूट्रल स्किन टोन में आते हैं।

यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि किस स्किन टोन पर कैसा आउटफिट जचता है।

 कूल स्किन टोन वालों के लिए 

यदि आपकी स्किन टोन कूल है तो आपपर ब्लू, पिंक, पर्पल, सिल्वर, ग्रे रंग के आउटफिट खूब जचेंगे। कूल स्किन टोन वाले लोगों को बहुत ज्यादा ब्राइट रंग की आउटफिट से बचकर रहना चाहिए।

पढ़ें :- श्मशान में ‘इलाज’ के नाम पर बच्चों पर ऐसा तंत्र-मंत्र, जिसे देख फट जायेगा कलेजा! बिहार के इस वायरल वीडियो पर भड़के लोग

वार्म स्किन टोन वालों के लिए

यदि आपकी स्किन टोन वॉर्म है, तो आपपर ऑलिव, मरून, ब्राउन, गोल्डन, पीच रंग खूब जचेंगे। अगर आप नहीं चाहते कि आपका लुक खराब दिखे तो बहुत ज्यादा फीके रंगों से दूर रहें। फीके रंग आपका लुक बिगाड़ देंगे।

न्यूट्रल स्किन टोन वालों के लिए

इस स्किन टोन वाले लोगों को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि इन पर हर रंग जचता है। इस स्किन टोन वाले लोग न्यूड से लेकर ब्राइट रंग तक कैरी कर सकते हैं। इसे वो अपने हिसाब से स्टाइल भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- गांठ के बिना भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...