1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Valentine’s Day Special: आखिर क्यों 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जाने हिस्ट्री

Valentine’s Day Special: आखिर क्यों 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जाने हिस्ट्री

वैलेंटाइन डे को लव डे माना जाता है। वैलेंटाइन डे ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने दिल की बात अपने पार्टनर से बताते हैं। वैलेंटाइन वीक का वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Valentine’s Day Special: वैलेंटाइन डे को लव डे माना जाता है। वैलेंटाइन डे ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने दिल की बात अपने पार्टनर से बताते हैं। वैलेंटाइन वीक का वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है।

पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज

इस दिन को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इस दिन के लिए 12, 13 या 15 तारीख को छोड़कर 14 तारीख ही क्यों चुनी गई। चलिए जानते हैं इसके पीछे की खास वजह।

इस तरह से हुई वैलेंटाइन डे की शुरूआत

इस दिन की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉरिजन’ नाम की किताब के मुताबिक, रोम में एक पादरी थे जिनका नाम के संत वैलेंटाइन था। वे दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके लिए प्रेम ही जीवन था। लेकिन रोम के राजा क्लॉडियस को पादरी की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। रोम के राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरूषों की बुद्धि और उनकी शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण से राजा के राज्य में रहने वाले सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं कर सकते थे।

राजा के विरोध के बाद भी संत वैलेंटाइन ने रोम के लोगों को प्रेम और विवाह के प्रति प्रेरित किया ताकि प्यार को बढ़ावा मिल सके। इस बात से प्रेरित होकर राजा के राज्य में रहने वाले कई सैनिक और अधिकारियों ने विवाह कर अपने जीवन को आगे बढ़ाया। इस बात से क्रोधित होकर राजा ने पादरी संत वैलंटाइन को ’14 फरवरी, 269′ ईसा पूर्व में फांसी पर चढ़ा दिया। उस दिन से हर साल इस दिन को प्यार का दिन यानी वैलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

पढ़ें :- Box Office Collection : 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें शनिवार की कमाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...