अलीगढ़ । यूपी के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) के रामघाट रोड स्थित एक आलीशान होटल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति पूरी तैयारी के साथ स्थानीय पुलिस (Aligarh Police) को लेकर होटल के कमरे तक पहुंचा था। कमरे का दरवाजा खुलते ही जो नजारा दिखा, उसने पति के होश उड़ा दिए और फिर शुरू हुआ घंटों तक ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ (High-Voltage Drama) चला।
पढ़ें :- सीएम योगी ने दी 574 करोड़ सौगात, बोले- ‘न कर्फ्यू, न दंगा… बुलंदशहर चंगा’
अचानक नजर पड़ी और खुल गया राज
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला युवक रविवार को अपनी बहन के घर अलीगढ़ आया हुआ था। शहर में घूमते समय उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो किसी अन्य युवक के साथ काफी करीब नजर आ रही थी। पति ने शोर मचाने के बजाय शांति से पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। उसने देखा कि पत्नी अपने साथी के साथ रामघाट रोड स्थित एक होटल में दाखिल हुई और वहां बकायदा कमरा बुक कर ‘चेक-इन’ किया।
पत्नी होटल में आशिक संग रंगरेलिया मना रही थी. इतने में पति पहुंच गया. और अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस बुलाई. फिर पुलिस पति, पत्नी और आशिक, तीनों को थाने लेकर आई. मामला यूपी के अलीगढ़ का है. pic.twitter.com/efUz6Mg85z
— Priya singh (@priyarajputlive) March 15, 2026
पढ़ें :- Video-11 हजार वोल्ट की लाइन पर लोहे की रॉड से मासूम पंतग छुड़ा रहा था, पोते को तड़पते देख बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत
पुलिस के साथ होटल में मारा छापा जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए, पति ने तुरंत इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। क्वार्सी थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पति उन्हें लेकर सीधे उस कमरे के बाहर पहुंचा जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ ‘रंगरेलिया’ मनाते हुए पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद कमरे के अंदर ही पति और प्रेमी के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया।
लव मैरिज से मुकदमों तक का सफर पति के अनुसार साढ़े तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वर्तमान में उनका विवाद न्यायालय में चल रहा है। महिला ने अपने पति पर पहले से ही मुकदमा दर्ज करा रखा है और वह उससे अलग रह रही थी।
तीनों को लाया गया थाने हंगामे के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहां भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला के प्रेमी मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। वहीं, महिला की सुरक्षा और विवाद को देखते हुए पुलिस ने उसकी मां को थाने बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। रामघाट रोड पर हुई यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।