1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या अकेले लड़ेंगी चुनाव? जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो ले सकती हैं बड़ा फैसला

इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या अकेले लड़ेंगी चुनाव? जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो ले सकती हैं बड़ा फैसला

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष का जन्मदिन सोमवार को जन्कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो के ज​न्मदिन को मनाने के लिए तैयारियां कर चुके हैं। लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने हर तरफ होर्डिंग लगाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष का जन्मदिन सोमवार को जन्कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो के ज​न्मदिन को मनाने के लिए तैयारियां कर चुके हैं। लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने हर तरफ होर्डिंग लगाई है। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के साथ ही लोगों की नजरें उनके अहम फैसले पर टिकी हुई है। कहा जा रहा है कि कल साफ हो जाएगा कि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगी या फिर अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : ये दो बड़े पदाधिकारी ट्रस्ट को घर की कपंनी की तरह चला रहे थे, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी

पुस्तक का करेंगी विमोचन
इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो इस खास मौके पर अपनी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ भाग-19 के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी करेंगी। साथ ही, वह बसपा का मोबाइल ऐप और नई वेबसाइट को भी लांच कर सकती हैं।

जन्मदिन की बधाई देने जा सकते हैं कांग्रेस के नेता
कहा जा रहा है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के ​नेता बधाई देने के लिए जा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसकी अधिकृत जानकारी अभी साझा नहीं की गयी है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी कोई अहम घोषणा कर सकती हैं।

 

पढ़ें :- 'भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे...' पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...