1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले T20I में रनों की होगी बारिश या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानिए हरारे की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले T20I में रनों की होगी बारिश या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानिए हरारे की पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, Harare Pitch Report: आज शनिवार 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे के भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुबमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि मेजबान टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Zimbabwe, Harare Pitch Report: आज शनिवार 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे के भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुबमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि मेजबान टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस सीरीज के सभी मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले हैं। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में शुबमन गिल की कप्तानी युवा टीम के सामने जिम्बाब्वे की अनुभव वाली टीम होगी। ऐसे में गिल की कप्तानी के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों की भी अग्निपरीक्षा होगी। इसके अलावा रियान पराग, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, तुषार देशपांडे और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका भी होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अभी तक 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 29 बार जीती है और लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 मैच जीते गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 152 और सर्वोच्च 229 स्कोर रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 130 और सर्वोच्च स्कोर 194 है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा फैसला हो सकता है।

पिच की बात करें तो हरारे की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच बराबरी का मुकाबला रहता है। मैच में पहले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां दूसरी पारी में पिच बहुत ज्यादा बदलती नहीं है। हालांकि, दूसरी पारी में स्पिनर्स को ज्यादा टर्न मिल सकता है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 6 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 2 मैच जीत पायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...