1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. क्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे पद से इस्तीफा? भाजपा सांसद ने किया बड़ा दावा

क्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे पद से इस्तीफा? भाजपा सांसद ने किया बड़ा दावा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक विधायक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। भाजपा सांसद के इस दावे के बाद अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, झामुमो की तरफ से इस दावे को खारिज किया जा रहा है।

पढ़ें :- NEET Row : शशि थरूर ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले-'पूरी एक पीढ़ी के साथ विश्वासघात'

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।

पढ़ें :- गुरदासपुर के निजी अस्पताल में हुआ ब्लास्ट, मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस कर रही है जांच

इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड के राज्यपाल को क़ानूनी सलाह लेनी चाहिए। झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ। सरफराज अहमद का इस्तीफ़ा 31 दिसंबर को हुआ। एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता। ये पार्टी हेमंत सोरेन जी की नहीं शिबू सोरेन जी की है। सीता सोरेन और बसंत सोरेन विधायक हैं, चम्पई जी, मथुरा जी, साइमन व लोबिन, नलिन जी के खून-पसीने की पार्टी का इतना बुरा हाल? वैसे गांडेय सीट NDA हर हाल में जीतेगी।

 

पढ़ें :- वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...