1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोई मुआवजा नहीं देंगे, जितने दिन रखना है रख लो डेड बॉडी…पीड़ित परिजनों को हड़काते सीओ का वीडियो वायरल

कोई मुआवजा नहीं देंगे, जितने दिन रखना है रख लो डेड बॉडी…पीड़ित परिजनों को हड़काते सीओ का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस हिरासत में हुई रामचंद्र मौर्य की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पजिरनों का आरोप है कि, पुलिस की पिटाई से युवक की जान गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार किया। जब पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे तो उनकी परिजनों से तीखी बहस हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस हिरासत में हुई रामचंद्र मौर्य की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पजिरनों का आरोप है कि, पुलिस की पिटाई से युवक की जान गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार किया। जब पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे तो उनकी परिजनों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान सीओ पीड़ित परिवार को धमकाने लगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव ने इस घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

बताया जा रहा है, कोतवाली मझगईं निवासी रामचंद (36) घर से जलौनी लकड़ी लेने के लिए सुबह निकला था। वह शाम तक नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश कराई। तलाश में जानकारी मिली कि उसे मझगईं पुलिस पकड़ कर ले गई है। मझगईं जाकर परिजन ने उससे मुलाकात का प्रयास किया तो पुलिस ने मिलने नहीं दिया। काफी समय बाद सूचना मिली की उसका शव सरकारी अस्पताल में पड़ा है।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

जैसे ही इसकी खबर परिजनों को लगी उन्होंने बवाल काट दिया। परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।

बीती रात धौरहरा क्षेत्र के सीओ पीपी सिंह ने परिजनों से मुलाकात की और शव के अंतिम संस्कार की अपील की लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इस पर सीओ परिजनों पर उखड़ गए और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। सीओ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ‘ना मझगई थाना सस्पेंड होगा, ना निघासन थाना सस्पेंड होगा, ना कोई मुआवजा देंगे, जितने दिन रखना है रख लो डेड बॉडी को घर पर, चार दिन-पांच दिन.. जीतने दिन मन हो…’ यह कहते हुए सीओ दल बल के साथ मौके से चले गए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : प्रियंका गांधी, बोलीं- कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद पहले दिन से महिलाओं को दिलाया वोट का अधिकार, अमेरिका लगे थे 150 साल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...