Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. तेजस्वी प्रकाश व करण कुंद्रा जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे? कपल ने दिया बड़ा अपडेट

तेजस्वी प्रकाश व करण कुंद्रा जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे? कपल ने दिया बड़ा अपडेट

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी के चर्चित कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। दोनों को रिलेशनशिप में पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इसी साल मई में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ (Reality show Desi Bling) में दोनों ने सगाई भी की थी।

पढ़ें :- Video Viral : पारूल यूनिवर्सिटी में कॉमेडियन भुवन बाम ने महिला को-पैनलिस्ट के सामने की अश्लील कॉमेडी ,बोले-'मेरे नीचे आ जाओ...' जोक पर बरपा हंगामा

अब कपल ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। करण और तेजस्वी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि वे जल्द शादी करने वाले हैं और इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

करण कुंद्रा ने दिया अपडेट

पंकज सेठी (Pankaj Sethi) के पॉडकास्ट में बात करते हुए तेजस्वी ने करण के प्रपोजल से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि जब करण ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वह काफी इमोशनल हो गई थीं। इसी बातचीत में तेजस्वी ने अपनी शादी को लेकर कहा, कि ‘हम जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं करण कुंद्रा ने भी शादी की खबरों पर बात करते हुए कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि यह काफी हद तक पाइपलाइन में है। हमने अब तक कहीं भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।’

बता दें कि यह पहली बार है जब करण और तेजस्वी ने अपनी शादी को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर हामी भरी है। हालांकि, दोनों ने शादी की तारीख या किसी खास योजना का खुलासा नहीं किया है।

पढ़ें :- पवन सिंह ने तोड़ा पूरे परिवार और खानदान से नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट

2022 में ही शादी करना चाहती थीं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इससे पहले भी करण कुंद्रा से शादी करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। पिछले साल भारती सिंह के साथ एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया था कि वह 2022 में ही करण से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवारों की सलाह थी कि शादी से पहले दोनों साथ रहकर एक-दूसरे को समझें।

लिव-इन रिलेशनशिप पर भी की बात

पॉडकास्ट में करण और तेजस्वी ने अपने लिव-इन रिलेशनशिप के अनुभव भी साझा किए। तेजस्वी ने बताया कि उनका साथ रहना बाकी लिव-इन कपल्स से काफी अलग था, क्योंकि उनके माता-पिता भी आसपास रहते थे। तेजस्वी ने कहा,कि जब हम एक-दूसरे के घर पर रह रहे थे, तब भी सब कुछ काफी अलग था। सिर्फ हम दोनों नहीं थे, हमारे माता-पिता भी आसपास थे। यह कभी सिर्फ हम दोनों तक सीमित नहीं था। हमारा लिव-इन काफी संस्कारी था। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके माता-पिता कितने खुले विचारों वाले हैं।’

तेजस्वी ने आगे कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप को बहुत लंबे समय तक नहीं खींचना चाहिए। उनके मुताबिक, एक साल तक साथ रहना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा समय तक शादी टालना कई बार सिर्फ बहाना बन जाता है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण कब आएगी ओटीटी पर? निर्माता नामित मल्होत्रा ने दिया बड़ा अपडेट
Advertisement