1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ‘थॉमस कप जीतना, विश्व कप जीतने के बराबर…मुझे भी सम्मान चाहिए’, भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी का बड़ा बयान

‘थॉमस कप जीतना, विश्व कप जीतने के बराबर…मुझे भी सम्मान चाहिए’, भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी का बड़ा बयान

Chirag Shetty: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद वापस लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का देश में जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा राज्य सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए अपनी-अपनी तरफ से घोषणा की। जिसको लेकर भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी (Badminton player Chirag Shetty) ने सवाल खड़े किए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Badminton player Chirag Shetty: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद वापस लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का देश में जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा राज्य सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए अपनी-अपनी तरफ से घोषणा की। जिसको लेकर भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी (Badminton player Chirag Shetty) ने सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

दरअसल, बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने थॉमस कप को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बराबर बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स को इतना सम्मान मिल रहा है तो फिर उन्हें भी उतना ही मान-सम्मान मिलना चाहिए। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में थॉमस कप विजेता चिराग शेट्टी ने कहा, ‘थॉमस कप जीतना, वर्ल्ड कप जीतने के बराबर है। जब सरकार वर्ल्ड कप विजेताओं का सम्मान करती है, तो उन्हें मेरे प्रयासों को भी मान्यता देनी चाहिए थी। मुझे क्रिकेट से कोई शिकायत नहीं है, हम सभी ने भारत की जीत का जश्न मनाया, लेकिन राज्य सरकार ने नकद पुरस्कार देना तो दूर, मुझे सम्मानित तक नहीं किया।’

बता दें कि भारत लौटने के बाद क्रिकेट टीम के सम्मान में मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ जिसमें लाखों की भीड़ शामिल हुई। साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में भी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई के 4 खिलाड़ियों रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल को 11 करोड़ रुपये इनाम के रूप में देने का ऐलान किया है।

हालांकि, मुंबई से ही आने वाले चिराग शेट्टी ने इशारों-इशारों में भेदभाव का आरोप लगाया है। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी की जोड़ी ने 2022 में इंडोनेशिया को हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया था। चिराग शेट्टी ने भारत को बैडमिंटन में कई सारे पदक दिलाए हैं।

पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...