Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Women’s Hockey5s World Cup : भारतीय महिलाएं न्यूजीलैंड को 11-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची

Women’s Hockey5s World Cup : भारतीय महिलाएं न्यूजीलैंड को 11-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची

By santosh singh 
Updated Date

मस्कट। रुतुजा पिसाल के चार और दीपिका सोरेंग के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11-0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप (Women’s Hockey5s World Cup) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिये एकमात्र गोल दूसरे मिनट में ओरिवा हेपी ने किया है। भारत के लिये दीपिका ने इसके 15 सेकंड के भीतर बराबरी का गोल दागा है।

पढ़ें :- PM मोदी ने जारी किया एक और वीडियो: परीक्षा सुधारों को लेकर किया बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन
पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

रुतुजा ने नौवे मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद मुमताज खान ने 10वें और 11वें मिनट में गोल किये। भारत का गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा और मरियाना कुजूर ने 13वें और 14वें मिनट में दो गोल करके भारत को 6-1 से बढत दिलाई।

रुतुजा (22वां मिनट ) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा। रुतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये। वहीं, दीपिका ने 29वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की। भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

 

Advertisement