Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिला आरक्षण बिल का किया विरोध, मोदी सरकार सवर्ण महिलाओं का संसद में बढ़ाना चाहती है प्रतिनिधित्व : असदुद्दीन ओवैसी

महिला आरक्षण बिल का किया विरोध, मोदी सरकार सवर्ण महिलाओं का संसद में बढ़ाना चाहती है प्रतिनिधित्व : असदुद्दीन ओवैसी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली : लोकसभा में पेश महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) का एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख व लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बुधवार को कहा कि वह इसके खिलाफ हैं, क्योंकि इससे सिर्फ सवर्ण वर्ग के महिलाओं को लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 4th Phase Voting: चौथे चरण में 10 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर मतदान जारी, ये दिग्गज मैदान में

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने इस बिल का विरोध करते हुए सरकार से सवाल किया कि इसमें ओबीसी (OBC) और मुस्लिम महिलाओं के लिए कोटा का निर्धारण क्यों नहीं है, जबकि उनका सदन में प्रतिनिधित्व बहुत कम है। असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)   ने कहा कि मै इस बिल का विरोध करता हूं। बिल में बताया जा रहा है कि इससे अधिक महिलाएं संसद में आएंगी। अगर यही औचित्य है, तो इसमें ओबीसी (OBC) और मुस्लिम महिलाओं को क्यों नहीं शामिल किया जा रहा है, जिनका प्रतिनिधित्व न्यूनतम है। हम जानते हैं कि मुस्लिम महिलाएं आबादी का सात प्रतिशत हैं, लेकिन लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व केवल 0.7 प्रतिशत है।

ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर चर्चा के दौरान कहा कि मोदी सरकार सवर्ण महिलाओं की उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। सरकार ओबीसी (OBC)  और मुस्लिम महिलाओं की प्रतिनिधित्व नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 690 महिलाएं चुन कर पहुंची हैं, जिनमें से मुस्लिम समुदाय से केवल 25 महिलाएं ही शामिल हैं।

पढ़ें :- नवनीत राणा पर ओवैसी का पलटवार, बोले- 'मैं मोदी जी से कहता हूं- उन्हें 1 घंटा दीजिए, हम भी देखना चाहते हैं...'
Advertisement