नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 84.85 मीटर की दूरी का भाला फेंककर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championships 2025) के पुरुष भाला फेंक के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बुधवार को क्वालिफाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने पहले ही थ्रो में ये कमाल किया। दरअसल, 84.50 मीटर क्वालीफिकेशन मार्क था, लेकिन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 84.85 मीटर की दूरी का भाला फेंका। गुरुवार यानी की कल फाइनल खेला जाएगा। जहां नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) का आमना-सामना हो सकता है।
पढ़ें :- Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका
One and Done for Neeraj!!!!
Neeraj qualified for the World Athletics Championships Final with 84.85m!!! pic.twitter.com/ojrcOzaCsL
— Sushant Kumar Singh (@Sushant_singh95) September 17, 2025
पढ़ें :- CWG 2026 : नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों खिलाड़ी जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
दिलचस्प बात यह रही कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के अलावा किसी भी एथलीट ने पहले राउंड में सीधे क्वालीफिकेशन हासिल नहीं किया। बता दें कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के ग्रुप में कुल 6 एथलीट हैं। भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अब फाइनल मुकाबले में गुरुवार को उतरेंगे। उनके सामने अपनी बादशाहत बचाने की चुनौती होगी। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) से भी उनका मुकाबला होगा।