1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था का दावा लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं…विधानसभा में बोले अखिलेश यादव

विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था का दावा लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं…विधानसभा में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में यूपी के बजट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में यूपी के बजट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या है? विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व के 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

इसके साथ ही कहा, जब प्रभु राम दिल में बसते हो तो नाम लेने की क्या जरूरत है। जब आप और हम नहीं थे तब भी राम थे, जब हम नहीं रहेंगे वो तब भी रहेंगे। ऐसा कहना कि आप प्रभु राम को लाए हैंए ये कहकर आप भगवान और धर्म का अपमान कर रहे हैं।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि, हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, यूपी के लिए पहचान का संकट अगर कोई पैदा कर रहा है तो वो आपकी सरकार कर रही है। आपने कहा था झांसी से दिल्ली को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाएंगे, अब तक क्यूं नहीं बना पाए, मेट्रो क्यों नहीं बना पाए?

 

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...