1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Lucknow में पहली बार खेले जाएंगे WPL के मैच; लखनऊवाले नोट कर लें डेट और टाइम

Lucknow में पहली बार खेले जाएंगे WPL के मैच; लखनऊवाले नोट कर लें डेट और टाइम

WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। जिसके लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन चार शहरों में किया जा रहा है। जिसमें लखनऊ, वडोदरा, बेंगलुरु और मुंबई में खेले जाएंगे। पहली बार लखनऊ और वडोदरा को मेजबान सौंपी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। जिसके लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन चार शहरों में किया जा रहा है। जिसमें लखनऊ, वडोदरा, बेंगलुरु और मुंबई में खेले जाएंगे। पहली बार लखनऊ और वडोदरा को मेजबान सौंपी गयी है।

पढ़ें :- वरुण चक्रवर्ती फिर चोटिल, एशियन गेम्स से बाहर: 22 साल के विप्रज निगम को आया टीम इंडिया का बुलावा

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल के अनुसार, तीसरे सीजन के शुरुआती 6 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे। इसके बाद बेंगलुरु 8 मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि लखनऊ को 4 मैचों की मेजबानी सौंपी गयी है। वहीं, एलिमिनेटर और फाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा। बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की मेजबानी मुंबई और नवी मुंबई ने की थी, जबकि दूसरे सीजन के मैच बेंगलुरु और दिल्ली में खेले गए थे। आइये शहरों के हिसाब से जानते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच कब और कहां खेल जाएंगे-

वडोदरा में खेले जाने वाले WPL 2025 के मैच 

14 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

15 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

16 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स

17 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

18 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस

19 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स

बेंगलुरु में खेले जाने वाले WPL 2025 के मैच

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

21 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs मुंबई इंडियंस

22 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स

24 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs यूपी वॉरियर्स

25 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स

26 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स

27 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs गुजरात जायंट्स

पढ़ें :- भाजपा सरकार आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स : इमरान प्रतापगढ़ी

28 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस

1 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs दिल्ली कैपिटल्स

लखनऊ में खेले जाने वाले WPL 2025 के मैच

3 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स

6 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस

7 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स

8 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

पढ़ें :- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, मेटा ने मानी अपनी गलती

मुंबई में खेले जाने वाले WPL 2025 के मैच

10 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स

11 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

13 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: एलिमिनेटर

15 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: फाइनल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...