Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Wrestler Protest: पुलिस ने महिला जत्थे की अगुवाई कर रही NCP नेता सोनिया दुहन को हिरासत में लिया

Wrestler Protest: पुलिस ने महिला जत्थे की अगुवाई कर रही NCP नेता सोनिया दुहन को हिरासत में लिया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Wrestler Protest Delhi News: नई दिल्ली। जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ  पहलवानों के समर्थन में कूच कर रहे रोहतक के सांपला में महिला जत्थे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित

रोहतक के सांपला में पुलिस व महिला जत्थे के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक महिला जत्थे की अगुवाई करने वाली सोनिया दुहन (Sonia Duhan) व अन्य महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। महिलाओं का जत्था हिसार से चलकर दिल्ली जा रहा था। महिलाओं का जत्था सांपला के कालीदास मंदिर में रुका हुआ था। पुलिस ने पहुंच कर दाबिश दी।

पढ़ें :- 'BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें,' बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने दी नसीहत

हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और महिलाओं में काफी रस्साकसी हुई। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला जत्थे को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज

 

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पढ़ें :- Dope Test Controversy : नाडा ने अस्थायी रूप से सस्पेंड होने के बाद बजरंग पुनिया का पलटवार, एक्सपायर्ड किट पर उठाए सवाल

इससे पहले विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे कि महिला महापंचायत में शामिल होने आ रहे सभी लीडर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि आज महापंचायत जरूर होगी। हम अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। वे आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

 

 

Advertisement