Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बढ़ती उम्र में होठों के आस पास हो रहीं हैं झुर्रियां, अपनाएं ये गजब टिप्स कुछ ही दिनो में दिखेगा असर

बढ़ती उम्र में होठों के आस पास हो रहीं हैं झुर्रियां, अपनाएं ये गजब टिप्स कुछ ही दिनो में दिखेगा असर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने से चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। ये आंखों व माथे के साथ होंठों के आसपास भी दिखाई देती है। इससे चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। मगर शुरुआती समय में इसपर ध्यान देने से कम किया जा सकता है। वैसे तो स्किन संबंधी हर समस्या के लिए बाजार में आसानी से प्रोडक्ट्स मिलते हैं।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

मगर वे केमिकल्स से भरपूर होने के साथ ज्यादा महंगे भी होते हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद चीजों को इस्तेमाल कर सकती है। तो आइए आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने होंठों के आसपास की झुर्रियों के कम कर सकती है…

एलोवेरा जेल

स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट मानी गई है। आप होंठों के आसपास पड़ी झुर्रियों को दूर करने में भी इसे यूज कर सकती हैं। इसके बाद 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल लेकर होंठों के आसपास की स्किन पर मसाज करें। फिर 10 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

जैतून तेल

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

आप झुर्रियों को ठीक करने के लिए जैतून तेल यूज कर सकती है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। झुर्रियों की परेशानी दूर होकर होंठों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी।

विटामिन ई

ऑयल झुर्रियां व स्किन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए विटामिन ई ऑयल फायदेमंद माना जाता है। वहीं होंठों के आसपास पड़ी झुर्रियों को दूर करने में यह बेहद कारगर माना गया है। इसके लिए इस तेल को 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। बाद में मुंह धो लें। यह झुर्रियों से छुटकारा दिलाने के साथ त्वचा को पोषण देगा।

पपीता

पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके नई स्किन दिलाने में मदद करता है। इसके लिए पपीते का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर 2 मिनट तक मसाज करें। फिर 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें ‌ बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : पीएम मोदी पर बरसे अजय राय, बोले- 52 करोड़ चंदा लेकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की जान का सौदा...
Advertisement