1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update: लॉर्ड्स में हार के बावजूद भारत की पोजीशन पर नहीं पड़ा कोई असर, इंग्लैंड का हुआ फायदा

WTC Points Table Update: लॉर्ड्स में हार के बावजूद भारत की पोजीशन पर नहीं पड़ा कोई असर, इंग्लैंड का हुआ फायदा

WTC 2025-27 Points Table Update: लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन इंग्लैंड की टीम 22 रनों से मैच को अपने नाम करने में सफल रही। इस हार के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के पॉइंट्स टेबल पर भी इसका असर देखने को मिला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC 2025-27 Points Table Update: लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन इंग्लैंड की टीम 22 रनों से मैच को अपने नाम करने में सफल रही। इस हार के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के पॉइंट्स टेबल पर भी इसका असर देखने को मिला है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत की बाद इंग्लैंड की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। उसके तीनों मैचों में दो जीत के बाद 24 अंक और 66.67 जीत प्रतिशत अंक हैं। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने वेस्टइंडीज को उसी के घर पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। ऑस्ट्रेलिया के तीनों मैचों में तीन जीत के बाद 36 अंक और 100 जीत प्रतिशत अंक हैं। इसके बाद तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिसने दो मैच में एक जीत एक ड्रॉ के 16 अंक हासिल किए हैं और उसके 66.67 जीत प्रतिशत अंक है।

भारत चौथे पायदान पर बरकरार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह अभी भी चौथे पायदान पर मौजूद है। लेकिन, टीम के जीत प्रतिशत अंक घट गए हैं। तीन मैचों में दो हार के बाद भारत के 12 अंक और 33.33 जीत प्रतिशत अंक हैं।

बाकी टीमों का हाल

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

बांग्लादेश दो मैचों में एक हार और एक के बाद 4 अंक व 16.67 जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले पांचवें पर है। वेस्ट इंडीज को अपने तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके अंक और जीत प्रतिशत अंक शून्य हैं। वहीं, मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने इस चक्र में अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। इसलिए उनके अंक और जीत प्रतिशत अंक भी शून्य हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...