1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से चटाई धूल, डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में भारत पहुंचा टॉप पर

WTC Points Table Update : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से चटाई धूल, डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में भारत पहुंचा टॉप पर

WTC Points Table Update : ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से मात दी है। इस मैच में वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 369 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड टीम दूसरी पारी में महज 196 रन पर ही सिमट गई। वहीं, पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की हार का फायदा भारत को डब्ल्यूटीसी में मिला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ट्रेन में खाने की क्वालिटी पर AI की नजर , खाने में गड़बड़ी पर ऐसे लगेगी रोक

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम का डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में अंक प्रतिशत 75 से घटकर 60 रह गया है। कीवी टीम 36 अंक और 60 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़क गई है। वहीं, भारत 64.58 प्रतिशत अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 59.09 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है।

इसके अलावा वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और साउथ अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि, इंग्लैंड टीम 19.44 अंक प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर मौजूद हैं। श्रीलंका का अंक प्रतिशत शून्य है और वह नौवें स्थान पर है।

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी को देख, भारतीय फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...