1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update: पाकिस्तान को पीटने के बाद बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स में लगायी छ्लांग; इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा

WTC Points Table Update: पाकिस्तान को पीटने के बाद बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स में लगायी छ्लांग; इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा

WTC Points Table Update: दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया है। इस ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के पॉइंट्स टेबल में मिला है। जिसमें नजमुल हुसैन शांतो की वाली टीम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर थी, लेकिन इस धमाकेदार जीत के बाद टीम 33 अंक और 45.83 अंक प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गयी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम आठवें पायदान पर बनी है। पाकिस्तान 16 अंक और 19.04 अंक प्रतिशत के साथ आठवें पायदान पर है। उसे 7 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत टॉप पर बरकरार

भारत 74 अंक और 68.5 अंक प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 90 अंक और 62.5  अंक प्रतिशत दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके 36 अंक और 50 अंक प्रतिशत है। बांग्लादेश के बाद पांचवें पायदान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड के 81 अंक और 45 अंक प्रतिशत है।

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...