1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update: भारत का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बढ़ा दबदबा; बांग्लादेश कई पायदान नीचे लुढ़का

WTC Points Table Update: भारत का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बढ़ा दबदबा; बांग्लादेश कई पायदान नीचे लुढ़का

WTC Points Table Update: भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। यह भारत की घर पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज में जीत है। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की जीत बेहद खास है क्योंकि टीम ने करीब 2 दिन में इस मैच को खत्म कर दिया है। जिससे भारत का घर में दबदबा साफ नजर आता है। वहीं, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी भारत का दबदबा बरकरार है, जबकि बांग्लादेश कई पायदान नीचे पहुंच गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

दरअसल, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश के 7 मैचों में 3 जीत के बाद 33 पॉइंट्स और 39.29 PCT अंक थे, और वह न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका से ऊपर पांचवें पायदान पर था, लेकिन भारत के खिलाफ दूसरे मैच में हार के बांग्लादेश के 33 और 34.38 PCT अंक रह गए हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश पांचवें से सीधे सातवें पायदान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, भारत के 11 मैचों में 8 जीत के साथ 98 पॉइंट्स और 74.24 PCT अंक हो गए हैं, वह पहले की तरह पहले पायदान पर बरकरार है। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद भारत के पॉइंट्स ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा हो गए थे, इससे पहले भारत के 86 और ऑस्ट्रेलिया के 90 पॉइंट्स थे।

WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

पढ़ें :- 'जेन-Z से डरी मोदी सरकार, देश में आपातकाल जैसे हालात', दिल्ली को किले में किया तब्दील : CJP
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...