1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Update: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदा; डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स में भी हुआ बड़ा उलटफेर

WTC Update: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदा; डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स में भी हुआ बड़ा उलटफेर

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक पारी और 154 रन से मात दी है। इसी के साथ मेजबान ने 2-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में जोरदार झटका लगा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक पारी और 154 रन से मात दी है। इसी के साथ मेजबान ने 2-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में जोरदार झटका लगा है।

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’

दरअसल, गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने 602/5 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद टिम साउथी की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम 88 रन के स्कोर पर आउट हो गयी और टीम को खुद फॉलो-ऑन से बचा नहीं पायी। वहीं, फॉलो-ऑन का सामना कर रही न्यूजीलैंड टीम दूसरी पारी में 360 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस तरह से श्रीलंका ने मैच को एक पारी और 154 रन से जीत लिया।

इससे पहले श्रीलंका ने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 63 रनों से मात दी थी। टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के बाद श्रीलंका की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 60 पॉइंट्स और 55.56 पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गयी है, जबकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ हार से बड़ा नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम तीसरे से सीधे सातवें पायदान पर लुढ़क गयी है। उसके 36 पॉइंट्स और 37.50 पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) हैं।

डब्ल्यूटीसी 2023-25 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

पढ़ें :- अखिलेश ने कांग्रेस के '200 सीट' वाले पोस्टर को बताया नकली, बोले- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...