Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Snapdragon 8s Gen 3 और Leica कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi, फटाफट चेक करें डिटेल्स

Snapdragon 8s Gen 3 और Leica कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi, फटाफट चेक करें डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Xiaomi 14 Civi launch in India: शाओमी ने बुधवार को साल के सबसे प्रतीक्षित डिवाइसों में से एक Xiaomi 14 Civi को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Xiaomi CIVI 4 Pro का रीबैज एडिशन है जिसे इस साल मार्च में चीन में पेश किया गया था। Xiaomi 14 Civi को Leica के साथ को-इंजीनियर्ड किया गया है। Xiaomi 14 Civi में Civi का मतलब सिनेमेटिक विजन है जिससे साफ पता चलता है कि नए डिवाइस से फोटोग्राफी में उत्कृष्टता की उम्मीद है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: शाओमी इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट 6.55-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन है।

प्रोसेसर: शाओमी के नए फोन को क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट के साथ लाया गया है।

कैमरा: यह डिवाइस लेईका-समर्थित ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ-साथ दोहरे 32-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

स्टोरेज: नया फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 512GB में आता है।

ओएस: यह फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है।

बैटरी: नया फोन में 67W फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर के साथ 4700mAh की बैटरी मिलती है।

Xiaomi 14 Civi की कीमत

भारत में Xiaomi 14 Civi की कीमत 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 47,999 रुपये है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 20 जून 2024 को दोपहर 12:00 बजे IST से शुरू होगी और यह पूरे भारत में Mi.com, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं के पास उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Advertisement